मानसून की शुरुआत हमें गर्मी से राहत देती है और हमारे आसपास के वातावरण को साफ कर देती है। जहां हम कुछ महीनों से गर्मी से झुलस रहे होते हैं वहीं मानसून आते ही हमारी जिंदगी खुशनुमा बन जाती है। पर इसी के साथ साथ मानसून हमारे लिए कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों को भी साथ लेकर आता है जिनसे हमें सावधान रहने की ज़रूरत होती है और बस कुछ एहतियात ही हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं कि मानसून में हमे किस तरीके से अपनी जीवनशैली में बदलाव करने चाहिए।
पत्तेदार सब्जियों से करें परहेज़
हमें हमेशा बताया जाता है कि हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं पर मानसून आते ही हमें इनसे परहेज़ करना चाहिए ये कोई नही बताता। तो आज हम आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां नही खानी चाहिए क्योंकि बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियों को साफ रखना बहुत ही ज़्यादा मुश्किल होता है और साथ ही साथ इनमे छोटे छोटे कीड़े लगने की भी संभावना काफी ज्यादा होती है जोकि पत्तों पर चिपक जाते हैं और इन्हें धोने के बाद भी ये पूरी तरह से पत्तों से नही हटते इसलिए बारिश के मौसम में हमें पत्तेदार सब्जियां नही कहानी चाहिए।
रोज़ाना करें एक्सरसाइज
मानसून के मौसम में हम हमेशा अपने खानपान का ध्यान नही रखते जिससे हमारी पाचन क्रिया खराब हो जाती है और हमे पेट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में हमारी पाचन शक्ति को अच्छा रखने के लिए हमें रोज़ाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।
मसालेदार खाने से बचें
मसालेदार खाना हमारी जीभ को काफी ज्यादा आनंद देता है पर वही खाना जब हमारे पेट मे जाता है तो कई तरह की परेशानियों को अपने साथ ले आता है जिसमे उल्टी, दस्त, जी मचलाना, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमें मानसून के मौसम में मसालेदार खाने से बचना चाहिए।
साफ-सफाई का रखें ध्यान
बरसात के मौसम में साफ सफाई का ध्यान रखना हमारे लिए और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है जिसमे न केवल हमे अपने घर की सफाई का ध्यान रखना होता है बल्कि अपने शरीर की भी साफ सफाई का ध्यान रखना होता है क्योंकि हम बारिश के मौसम में कई बार बाहर आते जाते भीग जाते हैं जिससे हमारे शरीर पर नमी रहती है तो हमें हमेशा अपने शरीर को सुखना बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है नही तो हमें कई तरह स्किन से जुड़े इन्फेक्शन होने का खतरा हो जाता है।
निर्देश: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। जिसमे हम किसी तरह की दवा का सेवन करने की सलाह नही देते। तो कृपया किसी भी तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्या होने पर अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in comment box.